Kohramlive Desk : जानी-मानी कंपनी नोकिया ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nokia C31 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में एंड्रॉइड 12 के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।
6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले
नोकिया सी 31 में 6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिस्प्ले के साथ 2.5 कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर यूनिसोक प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।
प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल
फोन के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5050 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को फुल चार्ज करने पर तीन दिन तक चलाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट में लंबित मामलों पर बोले कानून मंत्री, ‘जजों की नियुक्ति …’
इसे भी पढ़ें :Delhi Acid Attack : दिल्ली पुलिस ने Flipkart को भेजा नोटिस
इसे भी पढ़ें :JSSC PGT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड












