spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 17 September 2021 :शुक्रवार का दिन इन सात राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ के संकेत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आज व्यापार मे लाभ आपके मन को भी संतुष्टि देगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको सम्मान प्राप्ति हो सकती है, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च होगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा, लेकिन आपको आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है।

Horoscope
Horoscope

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपने लापरवाही की तो आपके कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो और आपको व्यापार में कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। दान करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी व आपके सुझावों का स्वागत होगा। रात्रि का समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। वहा आपको अपने किसी शत्रु से सावधान रहना होगा। आज आप अपने लंबे समय से अधूरे कार्यो को निपटाने की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको समाचार सुनने को मिल सकता है।

Horoscope
Horoscope

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको थोड़ा संयम बरतने का होगा। आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है, क्योंकि जल्दबाजी में आपका कोई भी कार्य बिगड़ सकता है, इसलिए ज्यादा यदि आज आपकी आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई बहसबाजी होती है, तो उसमें आपको उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में बहुत बड़ी दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज आपको अपने परिवार के बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य के लिए विवाह के उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उतम रहने वाला है। आज आप यदि किसी नए कार्य को भी शुरू करेंगे, तो उसमें आपको धन लाभ अवश्य होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपके परिवार के आसपास के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूती भरा रहेगा। आज आप अपनी धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति अथवा बैंक से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि वाहन के खराबी के कारण आपका धन व्यय हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान व सतर्कता बरतने के लिए होगा। आज आपको अपने बिजनेस में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वहा मित्र के रूप में उनका कोई शत्रु भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। उनकी अपनी  मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा, जिससे वह प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार में कोई नया मौका मिलगा, लेकिन आपको उसे पहचानने की आवश्यकता होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ था, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन पारिवारिक बिजनेस में उत्तम लाभ न मिलने के कारण भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि पुत्र व पुत्री के विवाह में कोई विघ्न आ रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा, जिसके कारण आप उनके विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को एक से अधिक काम हाथ में आने से उनकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी कार्य मे जल्दबाजी नहीं करनी है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए हर मामले में सावधानी बरतने का रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य से लेकर अपने बिजनेस तक  के सभी  कार्य को सावधानी से करना होगा, क्योंकि आपके स्वास्थ्य में भी आज कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज यदि आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको पहले अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। व्यापार में आज लाभ मन के अनुकूल होगा, जिसे देख कर आप का मन की ओर से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि अपने व्यापार या फिर कहीं निवेश कर रहे हैं, तो कोई बड़ा जोखिम भी उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही सभी कार्यों को करना होगा और दूसरे से सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो वह सलाह आप के बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती हैं। आज आप  किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।  सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ भविष्य के निवेश की योजना बनाएंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...