KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट (Govenment of India Act) पारित किया.
1858: ब्रितानी संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया.
1922: चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई.
1923: संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मृत्यु हुई.
1932: पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा खोज की गई.
1935: ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया.
1939: विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा.
1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
1970: श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया.
1987: विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने.
1999: चीन ने लम्बी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया.
2010: तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को 2010 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया.
2012: लंदन ओलम्पिक भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं.
2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 August
1861: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक’ माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त को हुआ था.
1922: भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म हुआ.
1956: गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म हुआ.
1958: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ था.
2 अगस्त को हुए निधन – Died on 2 August
1980: पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन हुआ.
2009: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन हुआ.






