मोदी खुद जिम्मेदारी नहीं लेते, ढूंढते हैं बलि का बकरा : मल्लिकार्जुन खड़गे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : राज्यसभा में मंगलवार को कोरोना पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, बल्कि बलि का बकरा ढूंढते हैं। उन्‍होंने आगे कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि लोग थाली बजाएं, मोमबत्तियां जलाएं। लोगों ने उनकी बात पर भरोसा किया और वही किया। उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया, बल्कि निराश किया।

Read More :फिर विवादों में Shilpa के Raj, Pornography में जेल

देश के कोरोना योद्धाओं को सलाम

खड़गे ने कहा कि मैं देश के कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर लोगों के लिए काम किया। बीते साल लॉकडाउन के फैसले को लेकर भी खड़गे ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि नोटबंदी की तरह ही सरकार ने रातोंरात ही लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था।

Read More :फंदे से झूलती मिली होमगार्ड जवान की लाश…

कोरोना नियमों के उल्‍लंघन के लिए सरकार जिम्‍मेदार

खड़गे ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन से पहले कोई तैयारी नहीं की थी। कोई ट्रेनें नहीं थीं कि लोग अपने घरों को चले जाएं। गरीबों की आजीविका पर भी संकट आ गया था। सरकार को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।  कोरोना काल में चुनावी रैलियों पर कहा, ‘सरकार ने लोगों से कहा था कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, लेकिन खुद क्या कर रहे थे। चुनाव के दौरान अलग-अलग राज्यों में भारी भीड़ में रैलियां की गईं। यदि कोरोना के नियमों का उल्लंघन हुआ तो फिर उसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है।’

Read More :ठनका गिरने से युवक की मौत, खेत में कर रहा था काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...