spot_img
spot_img
spot_img

होम मिनिस्‍टर बनी सिपाही मीनाक्षी वर्मा, लोगों की सुनी समस्‍या, कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नैशनल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का  गृहमंत्री बनाया। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि “नारी का सम्मान जहां हैं,संस्कृति का उत्थान वहां है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर निवास स्थित कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई आरक्षक मीनाक्षी वर्मा ने की। उन्होंने गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठकर न सिर्फ नागरिकों की समस्याएं सुनीं बल्कि उनके निराकरण के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें : बेटे की लाश लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली थाना, किया हंगामा

महिला मार्शल के रूप में है तैनात 

मीनाक्षी वर्मा फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस में महिला मार्शल के रूप में तैनात हैं। वह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय के सुरक्षा में तैनात है। होम मिनिस्टर ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है। भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने खुद महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को अपनी कुर्सी पर बैठाया है।

ऑनरेरी होम मिनिस्टर मध्य प्रदेश मीनाक्षी वर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना और ओएसडी एडीजीपी अशोक अवस्थी को समस्‍या निराकरण का निर्देश दिया। रोजाना की तरह गृह मंत्री के बंगले पर कई लोग अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मगर आज नरोत्तम मिश्रा की जगह उनकी सीट पर महिला कॉन्सटेबल को लोग हैरान हो गए। बाद में जब उन्हें पता चला कि आज नरोत्तम मिश्रा की जगह महिला कॉन्स्टेबल उनका काम करेंगी तब लोग नॉर्मल हुए।

मौके पर मीनाक्षी वर्मा ने कहा महिलाओं के लिए घर के साथ-साथ नौकरी को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन इरादे बुलंद हो तो मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है।

इसे भी पढ़ें : रेप पीड़िता की आपबीती सोचनीय, कहा- घर में शौचालय होता तो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...