spot_img

बेटे की क’ब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना लिखी दिल छू लेने वाली बात…

Date:

spot_img
spot_img
Kohramlive : कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिन्हें वक्त भी पूरी तरह नहीं मिटा पाता। एक मां के लिये अपने बच्चे को खोने का दर्द शायद उन्हीं में से एक है। अभिनेत्री सेलिना जेटली के दिल में भी अपने बेटे शमशेर की याद आज तक जिंदा है। साल 2017 में सेलिना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक बेटे शमशेर का जन्म के कुछ दिनों बाद ही निधन हो गया था। वह हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम जैसी गंभीर हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। शुक्रवार को शमशेर के जन्मदिन पर सेलिना ने उसे याद किया तो बरसों पुराना दर्द एक बार फिर शब्दों में उतर आया।

“एक मां की यही तमन्ना है…”

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सेलिना ने अपनी आखिरी इच्छा साझा करते हुये लिखा कि जब उनका जीवन खत्म हो, तो उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि भारत में हो और उनकी अस्थियों को ऑस्ट्रिलिया में उनके बेटे शमशेर के साथ समाधि दी जाये। उन्होंने लिखा कि एक मां की यही इच्छा होती है कि वह उस बच्चे के करीब रहे, जिसे वह लंबे समय तक अपनी गोद में नहीं रख सकी। शमशेर को याद करते हुये सेलिना ने एक और भावुक संदेश लिखा। उन्होंने बताया कि अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया में रहते हुये उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि वह अपने बेटे से दोबारा कब मिल पायेंगी। उन्होंने लिखा कि उन्हें उस समय एक ऐसी स्मृति की जरूरत थी, जिसे वह अपने पास संभालकर रख सकें। सेलिना ने अपने बेटे से कहा कि उनका दिल टूट गया है, लेकिन वह मजबूत हैं। वह अपने बाकी बच्चों के लिये जीती रहेंगी और आगे बढ़ती रहेंगी।

“तुमने मुझे कभी नहीं छोड़ा…”

अपने संदेश में सेलिना ने शमशेर को उसके जन्मदिन पर याद करते हुये लिखा कि उसी दिन उसका जन्म उसके जुड़वां भाई अर्थू के साथ हुआ था। शमशेर बहुत जल्द दुनिया से चला गया, लेकिन सेलिना के मुताबिक उसने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अर्थू की आंखों में भी शमशेर के लिये तड़प देखी है और उसके शब्दों में भी अपने भाई की कमी महसूस की है। सेलिना ने उम्मीद जताई कि शमशेर अपने भाई पर नजर रख रहा होगा। शमशेर इस दुनिया में भले ही कुछ ही दिनों का मेहमान रहा, लेकिन अपनी मां के दिल में उसने ऐसी जगह बनाई, जिसे वक्त भी खाली नहीं कर सका। सेलिना के शब्दों में बेटे के लिये प्यार, बिछड़ने का दर्द और उसे हमेशा अपने करीब रखने की चाह, तीनों एक साथ दिखाई देते हैं।

पिछले साल तलाक की अर्जी की भी रही चर्चा

नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक के लिये अर्जी दायर की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें उन्होंने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के आरोपों का हवाला दिया था। सेलिना और पीटर हाग की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुये थे। इसके बाद 2017 में फिर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ, जिनमें शमशेर की गंभीर हृदय संबंधी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

 

इसे भी पढ़ें :

हवा में फेल हुआ विमान का एक इंजन, फिर…

Delhi : प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस...

CMPFO में 3.64 करोड़ रुपये के फर्जी पेंशन दावों का खेल…

Dhanbad : कोयला खान भविष्य निधि संगठन यानी CMPFO...

पूर्व मंत्री के बेटे ने खुद को मा’र ली गो’ली…

Kohramlive : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत जसविंदर...

“बस 51 कदम चलिये…” और पलभर में 10 लाख के जेवर गायब…

Dumka : दुमका शहर में ठगी का ऐसा तरीका...

नितिन गडकरी ने लॉन्च किया ‘वनटैग’…

Delhi : FASTag यूजर्स के लिये बड़ी राहत की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में फेल हुआ विमान का एक इंजन, फिर…

Delhi : प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस...

CMPFO में 3.64 करोड़ रुपये के फर्जी पेंशन दावों का खेल…

Dhanbad : कोयला खान भविष्य निधि संगठन यानी CMPFO...

पूर्व मंत्री के बेटे ने खुद को मा’र ली गो’ली…

Kohramlive : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत जसविंदर...

“बस 51 कदम चलिये…” और पलभर में 10 लाख के जेवर गायब…

Dumka : दुमका शहर में ठगी का ऐसा तरीका...

नितिन गडकरी ने लॉन्च किया ‘वनटैग’…

Delhi : FASTag यूजर्स के लिये बड़ी राहत की...