spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विधायक मनोज यादव बोले, एक पुकार पर हाजिर रहूंगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही से निर्वाचित भाजपा विधायक मनोज यादव आज कई गांव, टोला-मोहल्ला एवं स्कूल पहुंचे और जनता का आभार जताया। भद्रकाली मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद चौपारण के सवैया मोड़ के पास भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक मनोज यादव बेढ़ना, झापा और विशुनपुर होते हुये कमला माता मंदिर पहुंचे। विधायक ने मंदिर में माथा टेक क्षेत्र की जनता की खुशहाली की दुआयें मांगी। शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय के शिक्षकों व बच्चो ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक मनोज यादव दादपुर, चैयकलां, यवनपुर, बेला पंचायत के विभिन्न गांव पहुँचकर लोगों से मिले-जुले और कहा कि उनके भरोसे पर कभी खरोंच नहीं लगने देंगे। जनता की भलाई में उनका शेष जिंदगी बितेगा। जनता का दुख-दर्द उनका अपना होगा। आपका विश्वास को कभी टूटने नही दूंगा। एक पुकार पर हाजिर रहूँगा। आभार यात्रा के दौरान जीप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, महामंत्री आशीष सिंह, भाजपा नेता रामस्वरुप पासवान, अरविंद सिन्हा, बलराम दाँगी, कैलाश पांडेय, सुबोध यादव, विकास यादव, रामचन्द्र सिंह, राकेश पांडेय, जन्मजेय सिंह, प्रभात सिंह, मुखिया जानकी यादव, गंदौरी दाँगी, ममता देवी, पूर्व मुखिया मो सफाल उद्दीन, बबन सिंह, कैलाश दाँगी, महेंद्र साव, सहदेव प्रसाद यादव, सियाराम सिंह, शिक्षक शिवकुमार यादव, रोहित जैन, रिशु वर्णवाल, रंजीत वर्णवाल, छोटेलाल जायसवाल, महेंद्र सोनी, शम्भू साव, अवध दाँगी, राजेश राणा, केशरी नायक, सुमन सिंह, रंजीत सिंह, विक्रम पांडेय, अखिलेश दाँगी, बासुदेव दाँगी, देवकुमार दांगी, सुरेन्द्र पांडेय, दसरथ साव, बिनोद साव, राजेन्द्र भगत, गुलाब रजक, मधु रजक, सहित अन्य मौजूद थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...