spot_img

इतनी सी बात पर नाबालिग ने घों’ट डाला मां का गला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कानपुर की दोपहर धूप से ज्यादा झुलसा देने वाली खबर लेकर आई। एक मां ने सिर्फ इतना कहा था “बेटा, जरा आवाज धीमी कर दो…” लेकिन 12वीं में पढ़ रहे बेटे के कानों में वो टोकना, ताने जैसा चुभ गया। बेटे ने पहले जुबान से जहर उगला। जब मां ने दो थप्पड़ जड़ दिये, तो वह रौद्र बन गया। गुस्से की गर्मी में ममता की मूरत को उसी के दुपट्टे से घोंट डाला। दीवान में छिपा दिया जैसे अपराध को किसी कोने में दबा देगा। छोटा भाई जब स्कूल से लौटा। मां को आवाज़ें दीं कोई जवाब नहीं आया। तभी उसकी नजर दीवान से बाहर झांकते दुपट्टे पर पड़ी। खोला तो मां की टूटी सांसें और खुली आंखें मिलीं। पड़ोसी दौड़े, अस्पताल भागे… पर मां जा चुकी थीं। मां, जो कभी पति के जाने के बाद अकेले दो बेटों को पाल रही थी, अब खुद एक बेटे की नासमझ नफरत की भेंट चढ़ गई। घर में मां-बेटा थे। 17 साल पहले पिता की मौत हो चुकी थी। 35 साल की मां एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। उस दिन वह युवक काम के सिलसिले में शहर से बाहर था। DCP वेस्ट दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक, मामला आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन अपराध की शक्ल ले बैठा। आरोपी बेटे से पूछताछ जारी है। साइकोलॉजिकल एंगल भी जांच में है।

Kanpur Murder Class 12 student kills mother after being stopped from playing loud music IN Kanpur

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।