Maharashtra(Ahmednagar): महाराष्ट्र में अहमदनगर के जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। अस्पताल के ICU में लगी आग से 11 लोगों की जान चली गई। दमकल कर्मियों की लंबी मशक्कत के बाद आग बुझी। अस्पताल में र्भी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। देखा गया कि अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण नाकाम रहे। इस कारण आग ने भीषण रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार, जब आग लगी ICU वार्ड में 20 लोग थे। कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा है। डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)