spot_img

सुनो पुकार, बाबा मंदिर खोल दो सरकार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पंडा धर्मरक्षिणी सभा,  देवघर के प्रतिनिधियों ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने का आग्रह किया। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा-अर्चना और जलार्पण करने की अनुमति देने की पर मुख्यमंत्री से विचार करने का आग्रह किया।

खतरा अभी टला नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से कोरोना को नियंत्रित करने में हम कामयाब हो रहे हैं, लेकिन, खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोलने को लेकर सरकार कोरोना से संबंधित सभी बातों का आकलन करने के बाद कोई निर्णय लेगी। सरकार का फिलहाल पूरा ध्यान कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करना है।

पंडा समाज सहित अन्‍य लोगों को हो रही परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बंद रहने से पंडा समाज समेत देवघर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंडा समाज को सहयोग करने की दिशा में सरकार कई कदम उठा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय मिश्र और मनोज मिश्रा और कोषाध्यक्ष देवेंद्र खवाड़े मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...