spot_img

माओवादियों के नाम पर मांगी थी लेवी, क्या हुआ हाल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajiv Singh) : माओवादियों के नाम पर लेवी और रंगदारी मांगने के इल्जाम में 4 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तार लोगों में जितेन हांसदा उर्फ अविनाश हांसदा (45), सुभाष दोराई (45), साधुचरण सुमरुई उर्फ दिए (34) और मानकी जामुदा उर्फ भोला (19) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, राइफल का बैरल, नक्सली पर्चा और कंपनी के कर्मियों से लूटे मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार जितेन हांसदा का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है। यह जानकारी चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

एसपी ने बताया कि मेसर्स चंदेल कंस्ट्रक्शन कंपनी चक्रधरपुर थाना के ब्राह्मणी नदी पर एक पुलिया का निर्माण कर रही है। कम्पनी के जारकी स्थित निर्माण स्थल पर बने कैंप पर 24 मई की देर रात करीब 1 बजे अज्ञात 07 लोग आ धमके। सभी हथियार से लैस थे। कैम्प में घुसकर कंपनी के स्टाफ डराया-हड़काया। जान मारने की धमकी तक दी। बदमाशों ने एक माओवादियों के नाम का पर्चा कम्पनी के स्टाफ को दिया। साथ ही काम बंद करने का हुक्म दिया। काम शुरू करने देने के एवज में मोटी रकम की डिमांड की और चले गये। वहीं, बीते 4 मई को भी मेसर्स अविनाश कंपनी के मजदूरों को हरवे हथियार से लैस होकर माओवादियों का पर्चा देकर लेवी मांगी थी। इस कंपनी से अपराधियों ने 5 लाख रुपये मांगे थे।

पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कांड का खुलासा करने के लिए एएसपी सह SDPO चक्रधरपुर की देखरेख में टीम का गठन किया गया। टीम में चार थानों के चुनिंदा पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया। इनमें सोनुवा थाना, चक्रधरपुर थाना, कराईकला थाना एवं मुफ्फसिल थाना शामिल है। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई। टीम ने छापेमारी कर चार लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि दोनों कांडों में ये लोग शामिल थे। इस काम में चार और लोगों ने उनका साथ दिया था। उनके नाम और ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। उन्हें भी दरने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सराहनीय रही इनकी भुमिका

इन बदमाशों को दबोचने में सोनुवा थानेदार रामप्रवेश कुमार राय, मुफ्फसिल थानेदार पवन कुमार पाठक, पांड्राशाली ओपी प्रभारी सत्यम कुमार, चाईबासा टेक्निकल सेल के प्रभारी राकेश खावास, एसआई पंकज कुमार, रामसूरत यादव, विवेक पाल, सुरेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, एएसआई तारकनाथ सिंह, हवलदार मनकु कच्छप, प्रकाश किस्कू, प्रधान किस्कू, नमयन भेंगरा, सिपाही सुधीर प्रधान और एरिक डुंगडुंग की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग समेत इन जिलों में आंधी, बारिश ने मचाई तबाही, देखें…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख