Dhanbad: अपनी हैशियत के हिसाब से दान-दहेज देकर बेटी की शादी की थी। 2 लाख रुपये नगद और एक बाइक समेत जरूरी सामान देकर बेटी को विदा किया था। कुछ दिन सबकुछ ठीक-ठाक रहा। पिछले कुछ महीने से दामाद ऑल्टो कार की मांग करने लगा। हमने जब इसमें असमर्थता जतायी तो बेटी को प्रताडि़त करने लगा। उससे भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो मेरी बेटी को मार डाला। ये कहना है मर गई 22 साल की राजनंदनी सिंह के पिता सत्येंद्र सिंह का। राजनंदनी का रविवार को संदेहास्पद परिस्थिति में उसके ससुराल में शव मिला।
राजनंदनी के पिता सत्येंद्र सिंह ने दामाद राहुल सिंह, ससुर नरेश सिंह, सास मधु देवी व देवर आनन्द सिंह पर हत्या का इल्जाम लगाया है। राजनंदनी का धनबाद के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंगला में ससुराल है। उसका मायका डिगवाडीह-12 नंबर में है। 22 नवम्बर 2019 में राहुल से राजनंदनी की शादी हुई थी। राजनंदनी के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतका के ससुर नरेश सिंह का कहना है कि बहू राजनंदनी अपने कमरे में जाकर खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read More :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
Read More :ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, इन पर लगा आरोप
Read More :नाले में बहे अजय का इस हाल में मिला शव
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…
इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हा’दसा…
इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या
इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद






