spot_img

अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड को भयानक तरीके से लगा दिया ठिकाना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : काजल सिन्हा की जिंदगानी में रौनक के आते ही वो अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत कुमार सिन्हा से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत को काजल ने साफ-साफ बोल दिया कि वह उसे भूल जाये। तब प्रशांत ने उससे कहा दोस्ती, चाहत, दर्द और मोहब्बत सब तेरे वास्ते दिल्लगी है, तुझपर भरोसा नहीं किया जा सकता। वहीं, अंतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। काजल तिलमिला गई और अपने नये ब्वॉयफ्रेंड रौनक के साथ मिलकर भयानक प्लानिंग बना ली।

जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 1 में रहनेवाला प्रशांत कुमार सिन्हा अचानक गायब हो गया। घरवालों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने जमशेदपुर पुलिस को कुछ क्लू दिया। मिले क्लू और टेक्निकल सेल की मदद से जमशेदपुर पुलिस हजारीबाग पहुंची और काजल सिन्हा को अपनी गिरफ्त में ले लिया। काजल हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली में रहती है। जमशेदपुर पुलिस का साथ पेलावल की महिला थानेदार शाहिना परवीन ने दिया। शुरू में उसने चुप्पी साधी रही। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो काजल टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वो अपने नये ब्वॉयफ्रेंड रौनक के साथ मिलकर प्रशांत का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर उसे छड़वा डैम के नीचे फेंक दिया। डेड बॉडी स्कूटी पर लादकर ले गई थी। काजल की निशानदेही पर प्रशांत की सड़ी-गली लाश बरामद कर ली गई। इसके बाद पुलिस रौनक को भी अरेस्ट कर लिया। वह लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पैगोडा चौक के पास रहता है।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत बीते 11 मार्च से लापता था। परिजनों ने बिरसा नगर जमशेदपुर थाना में 13 मार्च को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। प्रशांत की मां ने अपहरण का आवेदन देकर 22 मार्च को दिया। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस काजल तक पहुंच पाई। साल 2019 से प्रशांत और काजल में दोस्ती थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अचानक काजल प्रशांत से कटने लगी। यह प्रशांत को कबूल नहीं था। काजल का इल्जाम है कि प्रशांत उसे काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और दोस्ती तोड़ लेने पर अंतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर उसे 11 मार्च को हजारीबाग बुलाया। हजारीबाग शहर के शहीद निर्मल महतो पार्क के पास दोनों मिली। पहले से तय प्लानिंग के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहां पहले से ही रौनक मौजूद था। उसी रात एक प्लास्टिक की बोरी में शव को बांधकर स्कूटी से छड़वा डैम ले गये और शव को ठिकाना लगा दिया। मारा गया प्रशांत सिन्हा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी था। वह वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खेल में शामिल हुआ था। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में कल महाजुटान, सुनीता और कल्पना बरसेगी, किस पर… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन दो जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा, आज यहां बारिश…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।