Ranchi : ना दौलत, ना शोहरत और ना हुकुमत बड़ी चीज है। अगर जहां में कोई बड़ी चीज है… तो वह है गुरू चरणों की भक्ति। लाख पढ़ लो किताबें, इसका कोई असर नहीं, जब तब गुरू की करुणा और शोहबत ना मिले। सच्चे गुरू का सानिध्य मिले तो याद आते हैं खुदा। चाहे गुरू कोई हो, कामयाब शिष्य में निहारते हैं अपना नक्श। जैसे बीज से पौधा, पौधा से पेड़, पेड़ से फूल और फिर रसदार फल। यहीं दीक्षा दे जाते हैं असली गुरू। ऐसे ही एक गुरू शिष्यों को गढ़ने और उन्हें निखारने में जुटे हैं। नाम है मनोज कुमार गुप्ता।
उनका यही मैसेज है… गुरू जन दिल से पढ़ाये, बिजनेस ना समझें। रांची के सर्कुलर रोड के साईं टावर में स्थित NIBM संस्थान के डायरेक्टर एमके गुप्ता आज बेहद खुश थे। उनके कई शिष्यों ने रेलवे, बैंकिंग और अन्य सेक्टर में बेहतर नौकरी हासिल कर उनका मान बढ़ाया। शिष्य भी गदगद थे। उनका बस एक ही शब्द था… खुशनसीबी का गुल तब खिला जब उन्हें NIBM जैसा दर मिला। मौका था पढ़-लिख कर बेहतर जगह नौकरी हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के सम्मान में आयोजित समारोह का। कुल 15 चयनित स्टूडेंट्स को मोमेंटो दे कर के सम्मानित किया गया। वहीं नौकरी हासिल करने वाले अमन कुमार, खुशनुमा खातून, पारुल अग्रवाल, अतुल प्रिया, अंजलि कुमारी, सोनी कुमारी, मालविका नारायण, काजल कुमारी, अभिषेक सिंह, मुकुंद नयन, विष्णु नायक, सिम्पू कुमारी, आकांक्षा कुमारी, किशलय कुमार और आशुतोष कुमार पुरूस्कार से नवाजे गये। कामयाब ये स्टूडेंट्स ने बैंकिग और अन्य सेक्टरों की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफल होने का तौर-तरीका बताया, वहीं अपने-अपने टिप्स दिये। मौके पर संस्थान के विशेषज्ञ एस चंद्रा और रमेश रंजन भी मौजूद थे। तैयारी कर रहे छात्रों को बताया गया कि आने वाले समय में IBPS बैंकिंग, एसएससी और रेलवे में बम्पर वैकेंसी निकलेगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें।
Read More : घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो
Read More : नफरत और जंग की कोख से उपजी भूख
Read More : “पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक






