Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माने जाने वाले केतु जल्द ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 5 दिसंबर की रात केतु सिंह राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे करीब 18 महीने तक इसी राशि में रहेंगे। यानी पूरे साल 2027 में केतु कर्क राशि में ही स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, केतु के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। हालांकि, वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिये यह अवधि विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना जतायी गयी है। इन राशियों के जातकों को करियर में तरक्की, कारोबार में लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि: आर्थिक परेशानियां दूर होने के संकेत
वृषभ राशि के जातकों के लिये केतु का यह गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, लंबे समय से अटके कामों में गति आ सकती है और आय के नये स्रोत बनने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने और नये व्यवसाय की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। धन की बचत और बैंक बैलेंस बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि: करियर में तरक्की और नौकरी के अवसर
कन्या राशि के जातकों के लिये आने वाला समय नौकरी और करियर के लिहाज से अनुकूल बताया जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ उनके काम की सराहना हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बेहतर प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी हैं।
कुंभ राशि: कारोबार की बाधायें दूर होने के योग
कुंभ राशि के जातकों के लिये केतु का गोचर आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक माना जा रहा है। कारोबार में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने और लाभ बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी नयी जिम्मेदारियां और उन्नति के मौके मिल सकते हैं। यदि जातक किसी नयी व्यावसायिक योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिये अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। धन संचय के लिहाज से भी यह अवधि बेहतर मानी जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु का कर्क राशि में यह गोचर करीब डेढ़ साल तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, किसी भी जातक के लिये इसके परिणाम उसकी जन्मकुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।






