Delhi : पहले से तय डेट के मुताबिक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। सरेंडर से पहले उन्होंने राजघाट में बापू की समाधि को श्रद्धांजलि दी। कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में माथा टेका। इसके बाद AAP पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘‘मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई।’’ मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘‘देश को बचाने’’ के लिए प्रचार किया। ‘‘मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी। ये 21 दिन अविस्मरणीय थे। मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। उन्होंने कहा “2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आ गए हैं। ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं…असली मुद्दा यह है कि उन्हें मतगणना के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल क्यों करना पड़ा। इसके बारे में कई सिद्धांत हैं, उनमें से एक यह है कि वे मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं।” यहां याद दिला दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 21 दिनों की बेल दी थी। 2 जून यानी आज उन्हें सरेंडर करना था।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आ गए हैं। ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं जबकि वहां केवल 25 सीटें हैं…असली मुद्दा यह है कि उन्हें मतगणना के दिन से 3 दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल… pic.twitter.com/iSYWLy1CjE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद आत्मसमर्पण करने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे।
उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण… pic.twitter.com/i0VFeaAsTK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें