kohramlive desk : गोवा बेस्ड जानी-मानी दोपहिया निर्माता कंपनी Kabira Mobility ने मार्केट में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया है। इसका नाम है Hermes 75। आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस स्कूटर की प्रारंभिक कीमत 89,600 रुपये (एक्स-शोरूम, गोवा) है।
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
दो तरह के बैटरी पैक का विकल्प
नई Hermes 75 स्कूटर में फिक्स और स्वेपेबल (हटाए जाने वाले) दोनों तरह के बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। जहां एक तरह फिक्स बैटरी सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है वहीं स्वेपेबल बैटरी पैक 120 किलोमीटर तक का सफर करती है।
लिथियम बैटरी का प्रयोग
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.4Kw और 40AH की क्षमता का लिथियम बैटरी का प्रयोग किया गया है। यह महज 4 घंटे ही में ही फुल चार्ज हो जाता है। इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 4000W पीक पावर जेनरेट करता है, जिसकी मदद से ये स्कूटर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ये इसे देश की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कमर्शियल टू-व्हीलर बनाता है।
इसे भी पढ़ें :#Britain में कोरोना के कारण बेरोजगारी भयानक, जिस्मफरोशी तक की मजबूरी
12 इंच का टायर
कंपनी ने इसमें 12 इंच का टायर दिया है, जो डुअल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम से है। इसके अलावा इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, स्वेपेबल बैटरी, डिजिटल डैशबोर्ड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्कूटर पर अधिकतम 150 किलोग्राम तक का भार उठाया जा सकता है।
खरीदने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
खरीदने के लिए इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना इंट्रेस्ट रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके अलावा ये स्कूटर आगामी जून महीने से कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी
इसे भी पढ़ें :कोरोना रोकने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन को वित्त मंत्री निर्मला ने किया खारिज




