कोरोना रोकने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन को  वित्त मंत्री निर्मला ने किया खारिज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन की संभावना से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकार किया है। वर्ल्ड बैंक को उन्होंने बताया है कि मोदी सरकार पिछले साल की तरह संपूर्ण लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है। इस बार लोकल कंटेनमेंट जोन में ही पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक

महाराष्ट्र में लाकडाउन जैसी पाबंदियां

वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेजिडेंट डेविड मालपास के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान सीतारमण ने कहा कि इस समय पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की कोई गुंजाइश नहीं है। बुधवार को देश में 1.84 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, तो एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक केस वाले राज्य महाराष्ट्र में आज रात से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट

पार्टनरशिप के महत्व पर चर्चा

वर्ल्ड बैंक के बयान के मुताबिक, मालपास और वित्त मंत्री ने ग्रुप और भारत के बीच पार्टनरशिप के महत्व पर चर्चा की, जिनमें सिविल सर्विस और फाइनेंशल सेक्टर रिफॉर्म, वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट और हेल्थ शामिल हैं। उन्होंने भारत के कोविड-19 से निपटने के उपाय और वैक्सीन उत्पादन क्षमता पर भी बात की।

इसे भी पढ़ें :कोरोना पीड़ित की एंबुलेंस में ही चली गई जान, परिजनों का आरोप- मंत्री के आने की बात…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...