JioPhone Next: दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • JioPhone Next 10 सितंबर को होगा लॉन्च
  • हो सकता है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
  • दो स्टोरेज वेरीएन्ट्स में होगा उपलब्ध

Kohram live desk: 2017 में जियो फोन उत्पादन के पथ पर अग्रसर हुई और पिछले साढ़े तीन सालों में जियो ने लो-बजट और अच्छे फीचर्स वाले मोबाइल फोन्स लॉन्च किये हैं. जियो का अगला स्मार्टफोन, JioPhone Next, भी इसी तरह का फोन है. आइए इसके फीचर्स और यह कब लॉन्च हो रहा है, इसके बारे में जानते हैं.

 दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन : JioPhone Next

जियो की सदा ही यह कोशिश रही है कि जनता को कम दाम में ज्यादा फायदे मिल सकें और उन्हें बहुत खर्चा न करना पड़े. अपने स्मार्टफोन्स की कीमत भी जियो बहुत अधिक नहीं रखता. JioPhone Next के संदर्भ में भी जियो का यह उद्देश्य है कि उनका यह स्मार्टफोन भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो.
हाल ही में, JioPhone Next की कीमत लीक हुई. उस खबर के हिसाब से यह स्मार्टफोन 3,499 रुपये में मिल सकता है.

कब लॉन्च हो रहा है यह स्मार्टफोन 

फैन्स के इंतजार को अब खत्म करते हुए कंपनी ने JioPhone Next की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह संभावित दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन देश में गणेश चतुर्थी के अवसर पर, 10 सितंबर को लॉन्च हो जाएगा.

JioPhone Next के कुछ फीचर्स 

गूगल के साथ मिलकर बनाया गया यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलेगा और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा. 4G सेवाओं और ब्लूटूथ 4.2 के सपोर्ट के साथ ग्राहक को इस फोन में एक सिंगल लेन्स प्राइमेरी कैमरा और 5.5-इंच का एचडी रेसोल्यूशन वाला डिस्प्ले भी मिलेगा. इस फोन के दो वेरीएन्ट्स उपलब्ध होंगे, एक 2GB RAM और 16GB इंटर्नल स्टोरेज वाला वेरीएन्ट और दूसरा 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाला वेरीएन्ट. यह फोन जीपीएस और eMMC 4.5 स्टोरेज सुविधा से लैस होगा और मार्केट में कई सारे रंगों में उपलब्ध होगा.

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।