New Delhi : बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय कैरेक्टर छोटा-भीम अब गेमिंग प्लेटफॉर्म- जियोगेम्स पर उपलब्ध होगा। छोटा-भीम गेम्स को बच्चों और गेमिंग के शौकिनों तक पहुंचाने के लिए जियोगेम्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्रा. लिमिटेड ने हाथ मिलाया है। इस Summer Vacation में छोटा भीम गेम को एंड्रॉइड स्मार्टफोन और जियो सेट-टॉप बॉक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद जियोगेम्स ऐप के जरिए खेला जा सकेगा।
भारत में लंबे समय तक चलने वाला एनिमेटेड शो, छोटा भीम एक दशक से अधिक समय से भारतीय बच्चों के जीवन का गुदगुदाता रहा है। स्क्रीन पर, सोने के दिल वाला धोती पहने बच्चा भीम, अपने दोस्तों के साथ मस्ती करता और लोगों की मदद करता नजर आता है। बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बने इस कैरेक्टर के मनोरंजक गेम्स को अब जियोगेम्स पर खेला जा सकेगा। छोटा भीम गेम्स निश्चित तौर पर बच्चों के Summer Vacation को और भी मजेदार बना देंगे।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के मुख्य रणनीति अधिकारी श्रीनिवास चिलाकलापुडी ने इस मौके पर कहा कि “हम जियोगेम्स के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं। जियोगेम्स सभी तरह के मोबाइल और उपकरणों पर उपलब्ध है साथ ही उनका ईको सिस्टम भी बेहतरीन है। जो हमें एक सर्वश्रेष्ठ मंच देता है। यह हमारे प्रशंसकों को कई तरह के उपकरणों पर उनके पसंदीदा पात्रों जैसे “छोटा भीम” से जुड़ने में मदद करेगा। हम 5 हाइपर कैजुअल गेम्स के साथ इसे लॉन्च करेंगे और बहुत जल्द और भी बहुत कुछ जोड़ा जाएगा।“
भारतीयता के रंग में रगें एनीमेशन फिल्म बनाने में अग्रणी, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन 15 वर्षों से युवा पीढ़ी का मनोरंजन करता आ रहा है। आज प्रमुख किड्स चैनल्स पर ग्रीन गोल्ड द्वारा निर्मित कार्यक्रमों को 10 करोड़ से अधिक बच्चे देखते हैं। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की फिल्मों और कार्यक्रमों को आज 190 से अधिक देशों में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें : वायकॉम 18 में 13,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी बोधि ट्री सिस्टम्स
इसे भी पढ़ें : अगले 5 महीने लेना है मुफ्त राशन तो करना होगा यह काम, जानें तरीका
इसे भी पढ़ें : यहां सिर्फ 1 रुपये लीटर मिल रहा Petrol, लगी लंबी लाइन
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…
इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…






