Khunti : मैंने पहले भी कहा है और आज भी कह रहा हूं, ये गांव से चलने वाली सरकार है। अधिकारी आप लोगों की मदद करने आपके बीच आ रहे हैं। आज आपके द्वार पहुंच कर वह आपकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। चुनाव को देखते हुए, वोट लूटने के लिए पूरे देश से विपक्ष के लोग इस राज्य में घुसने जा रहे हैं। अभी बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। ये लोग लड़ाई लड़ाने में माहिर हैं। लेकिन एकता के सिद्धांत पर चलने वाला यह राज्य न कभी किसी से डरा है, न कभी किसी के सामने झुका है और न झुकेगा। सरकार ने राज्य के भीतर बड़े पैमाने पर चावल बनाने के उद्योग को स्वीकृति दी है। बहुत जल्द धान खरीद की व्यवस्था को तेज करेंगे और जो हमारा फैक्ट्री बन रहा है, इस फैक्ट्री से चावल बनाकर राज्य के गरीबों के बीच बांटा जायेगा। सरकार यहां के लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है। झारखंड देश का इकलौता राज्य है जो यहां की युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजता है। यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था खूंटी के तोरपा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का। CM ने खूंटी एवं सिमडेगा को लगभग 734 करोड़ 55 लाख रूपये की योजनाओं की सौगात दी। वहीं कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
महिलाओं को हर हाल में करूंगा सशक्त
CM ने कहा कि आप लोगों ने साल 2019 में हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन हम कर रहे हैं। आप सभी ने मुझे राज्य का मुख्य सेवक बनाया। वर्ष 2019 से लेकर अब तक कई चुनौतियां हमारी सरकार ने देखी है। सरकार गठन के कुछ ही दिनों बाद देश और दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने सबकुछ बंद करने पर मजबूर कर दिया। दो वर्ष हमसभी लोग राज्य के भीतर जीवन और जीविका बचाने में लगे रहे। राज्य सरकार के बेहतर प्रयास से कोरोना संक्रमण काल में राज्य में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे याद है आज भी वह दिन जब गांव की दीदियों ने संक्रमण काल में लोगों को खाना बनाकर मुफ्त में भोजन कराने का काम किया। उसी समय मैंने संकल्प लिया था कि मैं राज्य की महिलाओं को हर हाल में सशक्त करूंगा। राज्य की नारी शक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे।
आपका स्नेह एवं आशीर्वाद हमें कार्य करने की शक्ति देता है
CM ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी वर्ग-समुदाय को उनका हक-अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आपसभी अपना हौसला बुलंद रखिए। आप मजबूती के साथ खड़े रहिए। आपका यह बेटा आपके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आप सिर्फ अपना आशीर्वाद हमें देते रहे ताकि हम दिन रात जनहित का काम करते रहें। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमें कार्य करने की शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा देता है।
राज्य की नारी शक्ति को मिल रहा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग स्वाभिमानी होते है। यहां के लोगों ने हमेशा एकजुट रहकर राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान, वृद्धजनों को बुढ़ापे की लाठी दी है। हमारी सरकार ने राज्य की नारी शक्ति को सम्मान के साथ-साथ आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की शुरुआत की है। सभी वर्ग-समुदाय की महिलाओं को हमारी सरकार उनका हक-अधिकार दे रही है।
केंद्र से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया राशि मिले तो विकास कार्यों में और तेजी आएगी
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज फिर एक बार राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया राशि की मांग की गई है। अगर केंद्र सरकार यह बकाया राशि नही देता हैं तो उसका ब्याज ही दे ताकि राज्य सरकार द्वारा यहां की महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में प्रतिमाह 2 हजार रुपए यानी कि सालाना 24 हजार रुपए भुगतान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि याद कीजिए आज से चार वर्ष पहले पेंशन लेने के लिए लोगों को कितनी परेशानियों का सामना कर पड़ता था, लेकिन आज घर-घर जाकर लोगों को पेंशन और महिलाओं को सम्मान राशि से जोड़ने का कागज बनता है। अब हर घर में सम्मान और पेंशन राशि आती है। केंद्र सरकार राज्य को बकाया राशि उपलब्ध करा दे तो विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि काफी जद्दजोहद के बाद सरना धर्म कोड विधेयक विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार की उदासीनता की वजह से यहां के आदिवासी समुदाय को सरना धर्म कोड की मान्यता अभी तक नही मिल पाया है।
सरकारी पदाधिकारी घरों में पहुंचकर समस्याओं का कर रहे हैं समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए है। यहां के पदाधिकारी, कर्मचारी को जो तनख्वाह मिलती है वह आपकी सेवा के लिए मिलता है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब सरकारी पदाधिकारी गांव जाएंगे और आपकी समस्या का समाधान करेंगे। कुछ वर्ष पहले तक आपने कभी सुना था कि कोई पदाधिकारी आपके गांव पहुंचते थे। आज परिस्थियां बदली है। आज सरकारी पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान आपके द्वार पहुंचकर किया जा रहा है। यह कार्य अनवरत चलने वाला है। आज हर पदाधिकारी “जोहार” बोलकर आपको सम्मान देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सुनिश्चित किया है कि झारखंडियों का अभिवादन “जोहार” से होगा।
आधी आबादी को मजबूत करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि आप आधी आबादी हैं। आप लोगों को मजबूत करने का संकल्प हमने लिया है। “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की दूसरी किस्त की राशि भी आपके खाते में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी पुराना बैंक खाता है और जो कार्य नहीं कर रहा है ऐसे सभी खातों को चिन्हित कर जिलों के उपायुक्त इसे पुनः शुरू करवाएं ताकि माता -बहनों के बैंक खाता में सम्मान राशि भेजी जा सके।
मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र के अलावा खूंटी एवं सिमडेगा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहें।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों





