Kohramlive : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच अब पूरे रोमांच पर है। जैसे-जैसे मैच नतीजे की ओर बढ़ रहा है, खिलाड़ियों के बीच तनाव भी साफ झलकने लगा है। रविवार को पांचवें दिन के पहले सत्र में कुछ ऐसा हुआ जिसने रवींद्र जडेजा को गुस्से से तमतमा दिया। भारत की दूसरी पारी का 35वां ओवर चल रहा था। जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर थे। जडेजा ने कार्स की गेंद पर तेजी से दो रन लेने की कोशिश की। पहला रन तो आराम से हो गया, लेकिन दूसरे रन के लिये दौड़ते वक्त ब्रायडन कार्स उनके रास्ते में आ गये और दोनों भिड़ गये। वायरल वीडियो में साफ दिखा कि कार्स ने जडेजा की गर्दन की ओर हाथ बढ़ाया, जिससे जडेजा का संतुलन बिगड़ा। फिर भी उन्होंने रन पूरा किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मैदान का माहौल गरमा दिया। रन पूरा करने के बाद जडेजा और कार्स के बीच ज़ोरदार बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि बीच-बचाव करने बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक को आना पड़ा। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जहां फैंस इसे “स्पोर्ट्समैनशिप के खिलाफ” बता रहे हैं। इस टकराव के तुरंत बाद जब जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आये, तो उन्होंने भी कार्स से तीखी नजरें मिलाईं और दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन अंपायर्स ने स्थिति संभाली।
अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें
Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...
प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...
JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...
झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...
7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S




