Kohramlive : IPL के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसम्बर से शुरू होने वाली है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक जानकारी शेयर की है। उसने ब्रांड वैल्यू के आधार पर सभी 10 टीमों की रैंकिंग के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा करीब 725 करोड़ रुपये बतायी गयी। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने हर बार खिताब जीता है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था। साल 2021 और 2022 में शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाई थी।
दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर कोलकाता की टीम
मुंबई के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में दूसरे स्थान में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम है। चेन्नई की ब्रांड वैल्यू करीब 672 करोड़ रुपये है। चेन्नई की टीम भी पांच बार चैंपियन बनी है। धोनी की अगुवाई में टीम साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनी है। बीते साल गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने खिताब पर कब्जा किया था। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ब्रांड वैल्यू करीब 655 करोड़ रुपये है। कोलकाता ने साल 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।
टॉप में RCB और गुजरात
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ब्रांड वैल्यू के मामले में तीसरे स्थान पर है। RCB की ब्रांड वैल्यू करीब 582 करोड़ रुपये आंकी गई है। अब तक टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। साल 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम पांचवें स्थान पर है। उसकी ब्रांड वैल्यू करीब 545 करोड़ रुपये है। छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, सातवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, आठवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और 10वें स्थान पर पंजाब किंग्स है।
IPL टीमों की ब्रांड वैल्यू
| टीम | कीमत (करोड़ रुपये) | कीमत (मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| मुंबई इंडियंस | 725 | 87 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 672 | 80.6 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 655 | 78.6 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 582 | 69.8 |
| गुजरात टाइटंस | 545 | 65.4 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 537 | 64.1 |
| राजस्थान रॉयल्स | 521 | 62.5 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 401 | 48.2 |
| लखनऊ सुपरजाएंट्स | 391 | 47 |
| पंजाब किंग्स | 377 | 45.3 |








