महंगाई की मार : 1 जनवरी से महंगी होंगी ये चीजें, जानें क्‍यों…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : 1 जनवरी से आम लोगों के प्रयोग की कुछ चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी। कपड़ों और जूतों पर जीएसटी (GST) एक जनवरी से बढ़ने वाली है। एक हजार से कम के कपड़ों-जूतों पर टैक्स बढ़ेगा। जीएसटी काउंसिल  की बैठक में कुछ सामानों पर कर की दर (GST Rate) बदलने का फैसला हुआ था। कपड़ों और जूतों पर जीएटी 5 से 12 प्रतिशत हो जाएगा।

हैंडलूम के सारे प्रोडक्‍ट भी होंगे महंगे

एक जनवरी से बुने हुए कपड़ों समेत हैंडलूम के सारे प्रोडक्ट भी महंगे हो जाएंगे। इनके ऊपर भी अब पांच के बजाय 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। इससे रेडीमेड कपड़ों  के साथ ही सिलाकर कपड़े पहनना महंगा हो जाएगा। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले पर इंडस्‍ट्री से जुड़ें लोगों ने आपत्ति जताई है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी बढ़ाने के इस फैसले का असर छोटे व्यवसायों (MSME) पर भी देखने को मिलेगा। अधिक वर्किंग कैपिटल (Working Capital) की जरूरत होगी। इससे आम लोगों पर भी बोझ पड़ेगा, क्योंकि इस फैसले से उनका खर्च बढ़ जाएगा।

जीएसटी बढ़ाना तार्किक नहीं

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री पहले से रॉ मटीरियल्स की शॉर्टेज और हाई कॉस्ट से जूझ रही है। इस समय जीएसटी दरें बढ़ाने का यह निर्णय कहीं से तार्किक नहीं है। यह पहले से बेहाल टेक्सटाइल इंडस्ट्री के छोटे उपक्रमों की मुश्किलें बढ़ा देगा. अभी महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं. अब उनके ऊपर बोझ और बढ़ जाएगा

Read More : बवाल दिख रही Akshara Singh, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू

Read More : इस Actress ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…

Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…

Read More : Urfi Javed दे रही Sunny Leone को टक्कर, ‘बिजली गिरा के’… देखें वीडियो

Read More : CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…

Read More : Ludhiana Court में Blast, दो की मौत, CM चन्नी ने कही ये बात…

 

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%