kohramlive desk : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करनेवाली भारतीय और भारतवंशी हस्तियों में एक और नाम जुड़ गया है। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद एक और भारतवंशी बेटी अंतरिक्ष की सैर करेगी। इनका नाम है सिरिशा बांदला। वह रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगी। वह आंध्रप्रदेश के गुंटूर की रहनेवाली हैं।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : उत्तराखंड के 11वें सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी
5 अंतरिक्ष यात्रियों में एक
सिरिशा बांदला रिचर्ड ब्रैन्सन के 5 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। सिरिशा वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस की वाइस प्रेसीडेंट हैं। सिर्फ 6 सालों में सिरिशा ने वर्जिन गैलेक्टिक में इतनी सीनियर पोस्ट हासिल की है। सिरिशा के अंतरिक्ष में जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। लोग इन्हें भारत, आंध्र प्रदेश, गुंटूर सभी जगहों से जोड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रेल पुलिया के नीचे मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से किया है एमबीए
सिरिशा ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग से ग्रैजुएट किया है। उसके बाद उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। सिरिशा फिलहाल वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन ऑपरेशंस को भी संभाल रही हैं।
इसे भी पढ़ें : बोलोरो ने दो बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत, 2 जख्मी
मिल चुका है यूथ स्टार अवार्ड
सिरिशा तेलगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका से भी जुड़ी हुई है। यह उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना और बड़ा इंडो-अमेरिकन संगठन है। कुछ साल पहले ही टाना ने सिरिशा को यूथ स्टार अवॉर्ड ने नवाजा था। इसके अलावा सिरिशा अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी एंड फ्यूटर स्पेस लीडर्स फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।








