New Delhi : T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट खत्म होते ही ICC ने अपनी “टीम ऑफ द टूर्नामेंट” का ऐलान कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों को जगह मिली, मगर जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस टीम में शामिल नहीं किया गया। ICC की इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी। इसमें संजू सैमसन (विकेटकीपर बल्लेबाज (5 मैच, 321 रन), जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज (14 विकेट), ईशान किशन (बल्लेबाज (9 मैच, 317 रन) एवं हार्दिक पाण्ड्या (ऑलराउंडर (217 रन और 9 विकेट) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की जीत की नींव मजबूत की। ICC ने इस टीम की कमान ऐडन मार्करम को सौंपी है। उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाये। अपनी टीम साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई, फिर भी उनके प्रदर्शन को देखते हुये ICC ने उन्हें कप्तान चुना।
पाकिस्तान से फरहान की एंट्री
साहिबजादा फरहान को पाकिस्तान की ओर से टीम में जगह मिली। 6 मैचों में 383 रन बनाये। टूर्नामेंट में 2 शतक जड़े। पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। Shadley van Schalkwyk को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया। वे United States national cricket team की ओर से इस टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। Will Jacks (226 रन और 9 विकेट), Adil Rashid (13 विकेट) Jason Holder, Lungi Ngidi (12 विकेट) Blessing Muzarabani।
ICC टीम ऑफ द टूर्नामेंट
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, ऐडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद, ब्लेसिंग मुजरबानी। 12वां खिलाड़ी: शैडले वैन शाल्कविक
इसे भी पढ़ें : LPG बुकिंग नियम बदला, अब इतने दिन बाद ही मिलेगा नया सिलेंडर








