Kohramlive : भारत ने एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में UAE को महज 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट कर क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। यह टी-20 में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है, वहीं UAE का भी इस फॉर्मेट में अब तक का न्यूनतम स्कोर रहा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी और अपना दबदबा तुरंत दिखा दिया। UAE ने अपने आखिरी 8 विकेट सिर्फ 28 रन के भीतर गंवा दिये।
UAE के लिए ओपनर आलिशान शराफू (22) और कप्तान मोहम्मद वसीम (19) ही थोड़ी देर टिक सके। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुये 4 विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर ध्वस्त कर दिया।
भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
UAE की प्लेइंग-11
मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरजीत सिंह।










