spot_img
spot_img
spot_img

चीन में शादी के दौरान कपड़े उतारने का है रिवाज, जबरदस्‍ती किस से असहज होते हैं नवविवाहित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ट्रेंडिंग : इंडिया हो या चीन, शादी-विवाह के समय कहीं-कहीं ऐसे रस्‍म-रिवाज का पालन किया जाता है कि नए विवाहित जोड़ों के लिए असहज स्थिति उत्‍पन्‍न हो जाती है।चीन में आमतौर पर भारत जैसा ही शादियों में जश्न का माहौल होता है। वहां कहीं-कहीं शादी के दौरान लड़का-लड़की के कपड़े उतरवाने का रिवाज है।

इसके साथ दोनों को सबके सामने किस करने के लिए भी कहा जाता है। चीन के शेनडॉन्ग प्रांत के जॉपिंग सिटी में ऐसे रिवाज की बात सुनने में आई है। अब वहां एक नोटिस जारी कहा गया है कि शादी के दौरान दूल्हा या दुल्हन को स्ट्रिप करना, उन्हें बांधना और उन पर किसी तरह की जबरदस्ती करने को लेकर भी बैन लगाया जाएगा।

दूल्‍हा-दुल्‍हन को  जबरदस्‍ती नहीं किया जा सकता बाध्‍य

नोटिस में यह भी लिखा था कि शादी में आए मेहमान दूल्हा और दुल्हन को जबरदस्ती किस करने के लिए भी नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा इस नोटिस में लिखा था कि नवविवाहितों के हाथ-पैर पर कोई चीज लगाना, उनसे जबरदस्ती वल्गर परफॉर्मेंस कराना और उन्हें अश्लील चीजें पहनाने की कोशिश करने को लेकर भी बैन होगा। हालांकि अब भी चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में अब इन रीति-रिवाजों को किया जाता है।

वर्ष 2018 में सामने आई थी यह अजीब घटना

साल 2018 में चीन के शहर गोईज्हु में एक दूल्हे के दोस्तों ने उसके पूरे कपड़ों को उतार दिया था। 24 साल का ये शख्स सिर्फ अपने अंडरगार्मेंट्स में था और उसके शरीर पर उसके दोस्तों ने स्याही गिरा दी थी। शादी के रिवाज के नाम पर इस शख्स के दोस्तों ने काफी हंगामा मचाया था और आखिरकार ये व्यक्ति कार से जा टकराया था क्योंकि ये अपने दोस्तों से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था।

इसके अलावा साल 2013 में भी शेनडोंग प्रांत में दो दुल्हनों के यौन शोषण की खबरें सामने आई थीं। इस मामले में छह लोगों को छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा भी गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,