spot_img

सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, एक छात्र से कहा ऑल द बेस्ट, अच्छा करो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तय समय पर फीस जमा नहीं करने पर सीट गंवाने वाले छात्र अतुल का एडमिशन लेने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। अतुल धनबाद के IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में एडमिशन नहीं ले पाया था। फीस की राशि 17 हजार 500 रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने अपने आदेश में कहा, “हम ऐसे युवा प्रतिभाशाली लड़के को जाने नहीं दे सकते, उसे मझधार में नहीं छोड़ा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र अतुल को बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने का आदेश IIT को दिया है। अतुल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से b.tech करना चाहता है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने आदेश में कहा कि “हम ऐसे युवा प्रतिभाशाली लड़के को जाने नहीं दे सकते। उसे मझधार में नहीं छोड़ा जा सकता। वह झारखंड लीगल सर्विसेज अथॉरिटी गया। फिर चेन्नई लीगल सर्विसेज अथॉरिटी गया और फिर उसे हाईकोर्ट भेज दिया गया। वह एक दलित लड़का है जिसे दर-दर भटकना पड़ रहा है।” CJI डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने अपने आदेश में कहा, “हमारा मानना ​​है कि याचिकाकर्ता जैसे प्रतिभाशाली छात्र को वंचित नहीं किया जाना चाहिए, जो हाशिए पर पड़े समूह से ताल्लुक रखता है और जिसने प्रवेश पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हम निर्देश देते हैं कि छात्र को आईआईटी-धनबाद में प्रवेश दिया जाये तथा उसे उसी बैच में रहने दिया जाये, जिसमें फीस का भुगतान करने की सूरत में उसे प्रवेश दिया गया होता।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के मुजफ्फरनगर के एक गांव से आये छात्र से CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “शुभकामनाएं। अच्छा करो।” वहीं, अपनी खुशी का इजहार करते हुये छात्र अतुल ने कहा कि “पटरी से उतरी ट्रेन अब पटरी पर आ गई है।” उसने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे सीट मुहैया करा दी गई है। मैं बहुत खुश हूं। अदालत ने कहा कि मेरी सीट केवल पैसे की दिक्कत की वजह से नहीं छीनी जा सकती। पटरी से उतरी ट्रेन अब पटरी पर आ गई है।” अतुल ने कहा कि उन्हें शीर्ष अदालत से मदद मिलने की उम्मीद थी।

अतुल ने मीडिया को बताया कि उसके पिता राजेंद्र कुमार मजदूरी और सिलाई का काम करते हैं। वह घर पर रहकर और ऑनलाइन पढ़ाई करते हुये IIT का एग्जाम पास किया था। समय से पहले डॉक्यूमेंट्स और 17 हजार 500 रुपये फीस जमा करनी थी, जिसे जुटाने में देरी हो गई। 24 जून को शाम 5 बजे से 3 मिनट पहले IIT की साइट बंद हो गई और अतुल की फीस जमा नहीं हो सकी। इससे उसका एडमिशन रद्द कर दिया गया।

 

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।