Chouparan : GT Road पर लगातार हो रहे हादसे और लापरवाही की रफ्तार रोकने के लिये चौपारण पुलिस और NHAI आमने-सामने बैठे। चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने साफ कहा कि अब अवैध कट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगे। सड़क पर अनियंत्रित आवाजाही पर लगाम लगेगी। बैठक में सभी अवैध कट तत्काल बंद करने के निर्देश दिये गये। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एडवांस साइन बोर्ड एवं हर जगह स्पीड लिमिट बोर्ड अनिवार्य रुप से लगाने होंगे।
GT Road पर वैध कटों पर लाइनमैन की तैनाती
वहीं, वैध कटों पर लाइनमैन की तैनाती, सड़क के बॉटलनेक खत्म करने की योजना, जरूरी जगहों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण एवं निर्माणाधीन क्षेत्रों में नियमित पानी छिड़काव पर जोर दिया गया। NHAI की एंबुलेंस सेवा को हर समय अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया। खबर है कि बैठक के बाद कमलवार, केसठ और पवई में अवैध कट बंद कर दिये गये।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!








