spot_img

ये सहारा हो तो सफर सुहाना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नन्हे रवि की तोतली हंसी घर के आंगन में गूंजती, तो उसकी मां का मन किसी मंदिर की घंटी-सा शांत हो जाता। आंखों में सपने थे—बेटा खूब पढ़ेगा, बड़ा आदमी बनेगा। लेकिन साथ ही मन के किसी कोने में एक हल्की-सी चिंता भी थी। वक्त बड़ा बेदर्द होता है, न जाने कब क्या मोड़ ले आये। अगर अचानक जरूरत पड़ी, तो क्या वह अपने बच्चे की पढ़ाई, उसकी शादी, उसकी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश पूरी कर पायेगी?

हर मां-बाप की यही कहानी होती है—बचपन के खिलौनों से लेकर बड़े सपनों तक का सफर तय करने की चिंता। लेकिन घबराइये नहीं! सरकार की कुछ योजनायें ( Best Saving Schemes ) ऐसी हैं, जो आपके नन्हे फूलों को आर्थिक सुरक्षा दे सकती हैं, उनके सपनों को पंख दे सकती हैं। जैसे…

सुकन्या समृद्धि योजना – बेटी के सपनों की चाबी

अगर आपकी गोद में नन्हीं परी आई है, तो यह योजना उसकी पढ़ाई और शादी के लिए किसी वरदान से कम नहीं। सिर्फ 250 रुपये में खाता खोलिये और उसकी उड़ान को सुरक्षित कीजिये।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) – बूंद-बूंद से भरेगा घड़ा

500 रुपये से भी आप अपने बच्चे के नाम पर PPF खाता खोल सकते हैं और धीरे-धीरे एक मजबूत आर्थिक सहारा तैयार कर सकते हैं।

बालिका समृद्धि योजना – हर बेटी अनमोल है

गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए सरकार ने ये खास योजना बनाई है, जहां बेटी के जन्म से ही उसकी शिक्षा और जरूरतों का खर्च सरकार उठाती है।

राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC) – सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य

1000 रुपये से खाता खोलिये और पांच साल में अपने बच्चे के लिये एक अच्छी रकम जोड़िये।

किसान विकास पत्र (KVP) – आज की बचत, कल का सुखद परिणाम

इसमें निवेश की गई रकम 115 महीनों में दोगुनी हो जाती है। बच्चे के नाम पर खाता खोलकर आप एक सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकते हैं।

बचपन की मासूम हंसी को बनाये रखने के लिए जरूरी है कि हम आने वाले कल को आज ही संवार लें। एक छोटा-सा निवेश, एक बड़ी राहत का कारण बन सकता है। क्योंकि सपनों की राह आसान नहीं होती, लेकिन अगर राह में आर्थिक सहारा हो तो सफर सुहाना जरूर बन जाता है!

इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…

spot_img

Related articles:

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव

IndiGo समर सेल, 17 अप्रैल तक मौका…

गर्मी की छुट्टियां, सफर की ख्वाहिश और जेब की चिंता। लेकिन IndiGo ने यात्रियों के लिये ऑफर पेश किया है, जो दिल को भी भाये और बजट को भी। ‘समर गेटवे सेल’ के तहत अब हवाई सफर हु