Kohramlive : ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर जुर्माना लगाया है। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, ट्रेविस हेड पर आर्थिक जुर्माना नहीं लगा है, लेकिन ICC ने उन्हें भी सजा दी है। सिराज और हेड के खाते में ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गये हैं। यहां याद दिला दें कि एडिलेड में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में हेड को आउट करने के बाद सिराज ने अजीब तरीके से जश्न मनाया था, जिस पर हेड ने उनसे कुछ कहा था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ सेकेंड के लिए नोकझोंक हुई थी। ICC ने बयान में कहा, ‘सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिये ICC आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाये जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।’ वहीं, हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिये ICC आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिये ‘दंडित’ किया गया।
अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें
Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...
प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...
JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...
झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...
7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S



