Hazaribagh(Sunil Sahu) : एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल अस्पताल की ओर से शनिवार को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसे महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया। 150 से ज्यादा महिलाओं ने जांच और परामर्श का लाभ उठाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर दोपहर तक चला और अस्पताल परिसर में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
किसके लिए था ये शिविर?
शहरी, ग्रामीण और खासकर निम्नवर्गीय महिलाओं को ध्यान में रखकर, जो संकोच या आर्थिक दिक्कतों के कारण समय पर इलाज नहीं करा पातीं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिन जांच, फ्री अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एंटेनेटल चेकअप, प्रजनन संबंधी समस्याओं, संक्रमण, एंडोमेट्रियोसिस और कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जांच।
डॉक्टर्स की टीम में रहे शामिल
डॉ. रंजना शरण, डॉ. हालेह बदर, डॉ. अभिलाषा फतेहबहादुर सिंह, डॉ. कुमारी ऐश्वर्या, डॉ. पी. शर्मा और डॉ. त्रिशला सिंह जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। अस्पताल निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा “हम इलाज ही नहीं, भरोसा और सम्मान देना चाहते हैं। यदि एक महिला स्वस्थ है तो पूरा परिवार और समाज स्वस्थ रहता है। महिलाओं ने जिस भरोसे और उत्साह से भाग लिया, उसने हमारे हौसले और बढ़ा दिए हैं।” अस्पताल की इस पहल को सामाजिक संगठनों और स्थानीय महिलाओं ने सराहा और इसे एक प्रेरणास्पद प्रयास बताया।




