Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा डैम की शांत जलराशि बुधवार की शाम कुछ और ही कह रही थी। जब उसकी लहरों पर संजीवनी-सी बह रही थी बनारस से आये पंडितों की मंत्रोच्चारमयी आरती। दीपों की जगमग रोशनी और शंखध्वनि ने जैसे झारखंड की इस धरती को क्षणभर के लिए काशी बना दिया। इस भव्य आरती महोत्सव में श्रद्धा और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन कुमार जायसवाल, सांसद आदित्य साहू, और भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आरती में शामिल हुये जनमानस की आंखों में भक्ति की आभा थी और मन में श्रद्धा की लहरें। ऐसा प्रतीत हुआ मानो धुर्वा डैम की जलधारा भी आराधना में लीन हो गई हो।
धुर्वा डैम पर जुटी सैकड़ों की भीड़, अद्भुत दृश्य… देखें वीडियो #ranchi #dhurwadam #gangaaarti #banaras #jharkhand #LatestNews pic.twitter.com/qqlmpycOKy
— KohramLive (@KohramLive) May 28, 2025








