spot_img

Computer पर WhatsApp Web Dark Mode कैसे करे इस्तेमाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और नए-नए फीचर्स देने के लिए काम करती रहती है। यूजर्स को चैटिंग करने के दौरान उनके आंखों को परेशानी न हो इसके लिए डार्क मोड फीचर लॉन्च किया गया था। WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है और इसका वेबसाइट वर्ज़न WhatsApp Web भी बड़े पैमाने में इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप अपने iPhone या Android डिवाइस पर WhatsApp ऐप पर डार्क मोड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप डार्क मोड को WhatsApp Web पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp Web Dark Mode को एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं और हम आपको दोनों तरीके बताने जा रहे हैं।

 

WhatsApp Web Dark Mode: How to Enable

व्हाट्सऐप वेब आधिकारिक तौर पर डार्क मोड का सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन इसे आसानी से एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं। आप अपने ब्राउज़र पर Inspect Element विकल्प का उपयोग करके या एक्सटेंशन इंस्टॉल करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। आप केवल नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करें और इसे एक्टिवेट करें।

1.अपने कंप्यूटर पर WhatsApp Web पर जाएं और QR Code के जरिए लॉग-इन करें। ऐसा करने के लिए अपने Android फोन पर व्हाट्सऐप खोलें और दायीं ओर दिए तीन डॉट विकल्प पर टैप करें। अब WhatsApp Web पर क्लिक करें और कंप्यूटर पर वेबसाइट में आने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करें। इसी प्रकार, iPhone यूज़र्स अपने फोन पर WhatsApp खोलें और Settings पर जाएं। यहां WhatsApp Web खोलें। अब अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर कोड को स्कैन करें और लॉग-इन करें।

2. अब अपने कंप्यूटर पर WhatsApp Web पेज पर राइट क्लिक करें और Inspect Element को चुनें। अब body class=”web” को खोजें। Mac में आने वाले Safari ब्राउज़र में आपको body class=”web text-rendering-bug-fix” खोजना होगा।

3. अब इस लाइन पर दोबारा राइट क्लिक करें और Edit पर क्लिक करें।

4. अब इसे बदल कर body class=”web dark” या Mac में body class=”web dark text-rendering-bug-fix” करें।

5. अब अपने कीबोर्ड पर Enter दबाएं या वेबपेज पर किसी भी खाली स्थान पर क्लिक करें।

6. अब आप अपने व्हाट्सऐप वेब पर डार्क मोड का आनंद ले सकते हैं।

यदि आपको यह तरीका मुश्किल लगता है और आप बिना किसी झंझट के डार्क मोड का मज़ा लेना चाहते हैं तो आप एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अलग अलग ब्राउज़र के हिसाब से अलग हैं।

1. यदि आप Firefox या Google Chrome ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Stylus एडऑन इंस्टॉल कर सकते हैं।

2. अब आप इस वेबसाइट से डार्क व्हाट्सऐप स्टाइल को डाउनलोड करें। आप इस स्टाइल को Github के जरिए (इंस्टॉलेशन सेक्शन में जाएं) भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

3. बस अब आपको WhatsApp Web को खोलना है और आपको डार्क मोड मिल जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…

Kohramlive : चमकती, साफ, मुलायम और भीतर से दमकती...