Kohramlive : 8 जुलाई 2025, आज का दिन कुछ नये रंग लेकर आया है, कुछ सधे हुये सुरों में… कुछ अनकहे संदेशों के साथ। आइये जानते हैं, सितारों ने आपके लिए क्या लिखा है।
मेष – आज सोच-समझकर कदम बढ़ाइये, जल्दबाजी आपके कदमों को डगमगा सकती है। क्रोध से दूरी बनायें, परिवार में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। पैसे को कसकर थामिये, खर्च आपकी जेब हल्की कर सकता है।
वृषभ – आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू सकता है। कामकाज में चमक दिखेगी और मनचाही राहें खुलेंगी। साझेदारियों से लाभ होगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, सेहत भी साथ निभायेगी।
मिथुन – चुप रहिये और काम कीजिये। आज शब्द कम, कर्म ज़्यादा काम आयेंगे। उन्नति की राह पर हैं आप, लेकिन आंखें खुली रखें। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, खासतौर से पेट की बात मत टालिए।
कर्क – सूरज की पहली किरण आज आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आयेगी। व्यापार में फायदा, रिश्तों में मिठास और मन में सुकून रहेगा। बस यात्रा करते समय सजग रहें।
सिंह – आत्मसंयम ही आपकी ढाल है। आज न तो ज़्यादा बोलें, न ही झगड़े में पड़ें। कामकाज में सहयोग मिलेगा। वाहन धीरे चलायें और मन शांत रखें।
कन्या – आज सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख है, लेकिन दिन की शुरुआत में आलस छोड़ दीजिए। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।
तुला – बुद्धि और तर्क से आज आप किसी को भी कायल कर सकते हैं। अटका धन वापस आ सकता है। धार्मिक विचारों में मन डूबेगा। खान-पान पर नियंत्रण ज़रूरी है।
वृश्चिक – आज समाज में आपकी पहचान और गहराई पायेगी। आत्मविश्वास आपके चेहरे पर झलकेगा। जोड़ों और पेट की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु – मेहनत रंग लायेगी। सम्मान और सफलता आपके इंतजार में हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। ज्यादा भागदौड़ न करें, वरना थकावट घेर सकती है।
मकर – आज परिवार में खुशखबरी की गूंज सुनाई दे सकती है। व्यापार में लाभ, संतान से सहयोग और आर्थिक सुधार – तीनों एक साथ आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
कुंभ – आज रुके काम पूरे होंगे और नाम होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन व्यवहार में संयम रखें। तनाव से दूर रहिए, तभी असली सुख मिलेगा।
मीन – आज विनम्र रहें, कठोर शब्दों से बचें। कार्ययोजनाएं गोपनीय रखें। कानूनी मामले हल होंगे लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। पेट की सेहत को हल्के में न लें।
Disclaimer : यह राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। इसकी सटीकता की पुष्टि कोहरामलाइव डॉट कॉम नहीं करता।
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






