Aadhaar Card से लिंक हैं कितने मोबाइल नंबर? ऐसे लगाएं पता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने Aadhaar Card पर रजिस्टर्ड सभी मोबाइल फोन नंबरों की जांच कर सकते हैं? जी हां, ऐसा किया जा सकता है। दूरसंचार विभाग (DoT) की नई वेबसाइट के जरिए यह काम बेहद आसान हो गया है। DoT ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) है। यह यूजर्स को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबर्स की जांच करने की अनुमति देता है।

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके आधार कार्ड से आपके नंबर के अलावा भी कई नंबर लिंक होते हैं, जिनका आप यूज नहीं करते हैं। आपके नाम से कोई भी उस नंबर का यूज किसी भी गलत काम के लिए कर सकता है और बाद में आप उसमें फंस सकते हैं। अब आपको एक ऐसी सुविधा मिलती है, जिससे आप घर बैठे-बैठे ही जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन-कौन से मोबाइल नंबर लिंक है। यानी अब आप उन सभी मोबाइल नंबर की लिस्ट देख सकते हैं, जो आपके नाम से यूज हो रहे हैं। इसका पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है।

क्या है TAF-COP पोर्टल:

आपको बता दें कि भारत सरकार ने मोबाइल धोखाधड़ी को रोकने के लिए यूजर्स के लिए एक नया पोर्टल बनाया है। इसे टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) पोर्टल कहा जाता है। यहां हम आपको यह बताएंगे की आप स्टेप बया स्टेप प्रोसेस के जरिए किस तरह के फोन नंबर्स को बैन कर सकते हैं जो भी आपके आधार कार्ड से जुड़े हैं।

TAF COP उपभोक्ता पोर्टल (dgtelecom.gov.in): TAFCOP पोर्टल का इस्तेमाल कर यूजर्स यह चेक कर सकते हैं कि उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। इस सर्विस के लिए वेबसाइट का कहना है कि ग्राहक पोर्टल का इस्तेमाल कर अपने अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन को रेग्यूलराइज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कर सकते हैं। सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, एक ग्राहक के नाम पर नौ मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो सकते हैं।

Aadhaar Card से लिंक हैं कितने मोबाइल नंबर?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले TAFCOP की वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • उसके बाद नीचे आ रहे रिक्वेस्ट OTP पर क्लिक करें।
  • अब आपकी सामने वाली स्क्रीन पर आ रहे बॉक्स में वह OTP डालें।
  • उसके बाद नीचे दिए गए Validate के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही आपके स्क्रीन पर उन नंबर की सारी लिस्ट आ जाएगी, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं।
  • अब जो नंबर आप यूज नहीं करते हैं, उनके लिए यहां से शिकायत भी कर सकते हैं।

हालांकि, अभी सर्विस केवल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए उपलब्ध है।

मोबाइल नंबरों के संबंध में DoT के दिशानिर्देश:

  • मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, कोई भी व्यक्तिगत मोबाइल ग्राहक अपने नाम पर ज्यादा से ज्यादा 9 मोबाइल कनेक्शन रजिस्टर करा सकता है।
  • TAF-COP पोर्टल में दी जाने वाली सर्विसेज:
  • जिन यूजर्स के नाम पर 9 से ज्यादा नंबर रजिस्टर्ड हैं उन्हें एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा।
  • जिन यूजर्स के नाम पर 9 से ज्यादा नंबर रजिस्टर्ड हैं वे आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पोर्टल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
spot_img

Related articles:

Coconut water : नारियल में पानी है या नहीं, इस देसी जुगाड़ से जानें…

भीषण गर्मी में Coconut water से बेहतर कुछ नहीं, लेकिन कई बार बाहर से हरा-भरा दिखने वाला नारियल अंदर से सूखा निकलता है।

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

सेटिंग बदलते ही उड़ने लगेगी Internet स्पीड, असली खेल समझिये…

रेंज ज्यादा, लेकिन स्पीड कम, नतीजा, 5G Internet की पूरी ताकत आगे नहीं पहुंचा पाता है

University of Oxford : AI बना जिंदगी का रखवाला, 5 साल पहले ही बता देगा ये खतरा…

University of Oxford के वैज्ञानिकों ने ऐसा AI टूल तैयार किया है, जो दिल की बीमारी आने से 5 साल पहले ही खतरे का इशारा दे सकता

Google Password : साइबर दुनिया में आपका साइलेंट बॉडीगार्ड… जानें

हैकर्स के लिये यह बच्चों का खेल बन जाता है। ऐसे में मदद करता है Google Password Manager एक ऐसा डिजिटल पहरेदार, जो आपके हर पासवर्ड को सुरक्षित रखता है।