kohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में परिश्रम के बाद भी थोड़ा कम लाभ ही प्राप्त होगा, लेकिन आप उससे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते है, जिससे उन पर कार्य का बोझ अधिक होगा। यदि आज आपके संतान के विवाह में कोई बाधा लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने घर परिवार में चल रही परेशानियों को काफी हद तक समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आप अपने माता पिता की मदद लेंगे। आज आप अपने परिवार की कुछ आवश्यकताओं की वस्तुएं खरीदने में भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा। आज आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, यदि ऐसा हो, तो थोड़ा आराम भी करना चाहिए। सायंकाल के समय आज आप अपने कुछ मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान-सम्मान मे वदधि लेकर आएगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा, जिससे की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी से कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उसे काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, आज उनको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको शान शौकत व दिखाने पर खर्च करने से बचना होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से भी मुलाकात होगी, जिससे मिलने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई व बहनों से यदि आपका कोई वाद-विवाद था, तो वह आज समाप्त होगा और आप के बीच प्रेम बढेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी दूसरे की बात भी सुननी होगी क्योंकि कभी कबार किसी की बात सुनने में कोई बुराई नहीं है। नौकरी कर रहे जातकों को आज आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, उनके सहयोग व साथ से काम पुरा करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद आ जा सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कलात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज किसी कलात्मक कार्य को करने में आपकी रूचि बढ़ी नजर आएगी। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयासरत हैं, तो वह आज आपको आसानी से प्राप्त होगी। आज आपका आपकी माता जी से प्रेम व स्नेह बढ़ेगा। आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करना होगा। व्यापार में यदि आप कोई नया परिवर्तन करने की सोच रहे थे, तो आज आप उसे करने में भी सफल रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आज अचानक से पूर्ण होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने साथियों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भाई के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवन साथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा के प्रति सतर्कता से प्रयास करने होंगे, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने में कोशिश करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। घर व कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सरलता पूर्वक निभाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी कुछ पिछली देनदारियों चल रही थी, तो आज आप उनसे मुक्ति पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने घर वालों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में अपने किसी सहयोगी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के उत्तम भविष्य के लिए आज आप धन का निवेश करने करेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जिसे देखकर आपके विरोधी भी राजनीति में आने का प्रयास करेंगे, लेकिन वह आपको परास्त करने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा क्योंकि इसी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेगे। आज आप शुभ कार्या पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आपने अपने धन का कहीं निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किस कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संतान पक्ष की पढ़ाई में यदि कोई बांधा थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विधार्थियो की पढ़ाई में यदि कोई बांधा थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।













