spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 26 July 2021:चार राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आज आपको कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी ऐसी डील को फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी। सायं काल का समय आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आप अपने कार्य क्षेत्र मे आज कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तभी वे आगे बढ़ पाएंगी। यदि आज आपके दिमाग में कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि ऐसा किया तो वह आपको विषय में लाभ देगा, लेकिन आपको अपनी आईडिया किसी को बताना नहीं है, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें सफलता आपके हाथ लगेगी।

Horoscope
Horoscope

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा, जिसके कारण आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी, जिससे आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। आज आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात को सुनकर आज आप का मन दुखी हो सकता है, लेकिन आपको फिर भी उनसे कुछ नहीं कहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने घर व ऑफिस में अपने कामों को निपटाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल होने से साथी कर्मचारी परेशान हो सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें समझना चाहिए। व्यापार में किसी के बहकावे में लिया गया निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है।

Horoscope
Horoscope

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए आज आप समय निकाल ही लेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने किसी जरूरी कार्य भी नहीं टालना है। यदि ऐसा किया, तो वह कारण लंबे समय से पूरा होने में विलंब हो सकता है। सायंकालल के समय आज आप अपने किसी परिजनों के घर पधार सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया हुआ है, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आप घर में सुख सुविधाओं को बढ़ाने व मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार मे आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अपने परिवार के सभी सदस्य पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, सायं काल का समय अपने माता-पिता के साथ देवी की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा, लेकिन आज आप अपने व्यापार में कोई निर्णय ले रोक सकते हैं और किसी के बहकावे में आ सकते हैं, जो आपको परेशानी देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिसके कारण वह अपने किसी बिगड़े हुए काम को पूरा कर सकते हैं और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जिसमें आप कुछ नए कपड़े मोबाइल लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज सभी कार्य पूरे होंगे जिससे आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। परिवार में सुख शांति को बनाए रखने के लिए अपने पारिवारिक मित्रों को जोड़ कर रखना होगा। नौकरी व्यापार में आज आप कुछ सकारात्मक आनंद उठाएंगे। सायंकाल के समय आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों पड़ोसियों के किसी उलझन में नहीं फंसना है।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप अपने बिजनेस में होने वाले नुकसान से परेशान होकर किसी अनुभवी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन बिजनेस में नई योजना शुरू करने से आपको लाभ मिल सकता है। यदि मिलता है, तो उसे लेने की कोशिश करें। आज आप रोजमर्रा के कार्य से पर कुछ नए कार्य में हाथ आजमाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। घरेलू कार्यो को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य बनेंगे और साथियों से आपको सहयोग होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान इधर उधर भटकने लगेगा, जिस कारण आपसे कुछ गलती भी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य समय से पूरे करने होंगे, नहीं तो वे आपको परेशानी दे सकते हैं। हो सकता है नौकरी कर रहे जातकों का यदि अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके परिवार के लिए सुख-शांति का कारक बनेंगे और रोजगार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह अब ठीक होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा तभी वह सफल हो पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, कुछ मौसमी विकार भी आज आपको स्वास्थ्य में उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए आप अपने खान-पान के प्रति सचेत रहें और कोई भी ऐसी चीज ना खाएं, जिससे आपको परेशानी हो। जीवन साथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में यदि किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...