spot_img
Tuesday, December 5, 2023
19.1 C
Ranchi
24 C
Patna
18 C
Lucknow
spot_img
December 5, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 25 September 2021 :पांच राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

kohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।

Horoscope
Horoscope

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि  किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय बनाए रखेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में पड़ेंगे, तो उसमें भी आज आपको जीत ही मिल सकती है। आज आप किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विवाह के लिए जो सदस्य हैं, परिवार में आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और काफी हद तक उन्हें पूरा भी करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया,तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे और आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी व ऑफिस में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से भी आप को शाबाशी मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व दुकान आदि में रंगाई पुताई का कार्यक्रम करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च  होगा। जीवन साथी के साथ  यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आज किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, लेकिन वह अनुभवी हो। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आप जरूरतलायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे और अपने दैनिक खर्चे भी आसानी से पूरे कर पाएंगे, लेकिन यदि आप बैंक से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें। अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में ही होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी  सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

 

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img