spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 23 September 2021 :गुरुवार को मीन राशि में चंद्रमा, इन 5 राशियों को होगा फायदा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमे आज सुधार होगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे। यदि किसी परिचित से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए लोगों के संपर्को से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ दिन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है। घर में आज किसी सदस्य से आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। यदि प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल के समय आपके भाइयों से यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा है,तो वह सुलझेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके द्वारा किए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और आज आपको अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इसे देखकर आपसे ईष्या करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। यदि वह आये, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आज आप जो भी कार्य करें, मन में अच्छा सोचकर करें। यदि संतान के भविष्य से संबंधित निवेश करने का मन बनाया है तो फिर भी दिल खोल कर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि भाइयों में कोई विवाद पनप रहा है, तो आज आप उसे किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

Horoscope
Horoscope

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों को समाप्त करेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आपका अपने किसी मित्र से लंबे समय से मिलने का मन कर रहा था, तो वह आज आपके सामने आ सकता है। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप बुद्धि व विवेक से कार्य लेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें उत्तम लाभ पा पाएंगे, लेकिन मन के अनुकूल लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही की तो यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि संतान को किसी व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। परिवार में आज किसी बात पर आपको सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...