spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 23 July 2021:6 राशियों की कटेगी चांदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope 
Horoscope 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगियो से सतर्क रहना होगा। किसी भी सलाह पर अमल नहीं करना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजनों की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करेंगे, इसके लिए आपको प्रशंसा मिलेगी।  भविष्य में आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा। आज किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण परिवारिक रिश्तों मे मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को नहीं छुपाना है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस करने वाले किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जी जान लगा देंगे, जिसके कारण आप उसमें सफलता की सिढ़ी चढ़ेंगे और उसका लाभ अवश्य पाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिसके कारण किसी पार्टी को आयोजन भी हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा, लेकिन सायंकाल तक वह किसी बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा, जिससे आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

Horoscope 
Horoscope 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। आज आपकी यदि संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका धन कहीं उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सामान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने मित्र की लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आपके ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी मेहनत व लगन से सायंकाल तक आप अपने उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति न होने से आज परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता तो मिलेगी, लेकिन उससे विलंब अवश्य होगा, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन की आवश्यकता भी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी, जिसके कारण आपके कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। यदि आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आज किसी के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

Horoscope 
Horoscope 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें और यदि कहीं निवेश करें, तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय ध्यान में रखकर ही वह कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। यदि आप कही शेयर संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य से कार्य करने का होगा। आज आप जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है, तो आप अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर के फैसला लें। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।

Horoscope 
Horoscope 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आपको अपने आलस्य के कारण अपने धन लाभ के अफसरों को भी नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले अपने परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको कोई नया ऑर्डर या कंस्ट्रक्शन मिलने की संभावना है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...