spot_img

Horoscope 23 August 2021:7 राशियों के लिए राहत भरा रहेगा सोमवार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों से आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, जिसे देखकर आपका प्रसन्न होंगे। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी को आज अपनी परीक्षा में जूटे रहना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जीवन साथी से यदि आपको कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी उन्नति का कारक बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि यदि आपको अपने घर व नौकरी में किसी सदस्य की बात बुरी लगती है, तो भी उसमें आपको निसंकोच होकर सन्नी होगी। सायंकाल समय आज आप अपने किसी परिजन के घर तशरीफ लेकर जा सकते हैं। बुद्धि व विवेक से यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपका ध्यान उसकी ओर जाएगा और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुख साधनों पर भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आज व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, इसलिए आपको आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढेगी, जिसमें आपका कुछ धन  भी व्यय होगा। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। ऑफिस में आज कुछ नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। शत्रु भी आज आपके उत्साह को देखकर प्रोत्साहित होगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आत्मविश्वास के बल पर किए गए कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा खर्च भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप अपने अपने कुछ कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ेगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य भी आप से नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे यदि अभी तक किसी बात पर विवाद विवाद चल रहा था, तो उसे समाप्त करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका रिश्ता किसी परेशानी में आ सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो बहुत ही सावधानी पूर्वक जाएं। इसमें आपके वाहन की खराबी भी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको आमदनी कम, लेकिन आप के खर्चे अधिक होंगे। कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान को उतम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह कानूनी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। राजकीय क्षेत्र में भी आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा और आपको आज आपके भाई व बहन की मदद से आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे और आज आप कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है और आपको आज कोई पूर्वजों का कमाया हुआ धन भी मिलने की संभावना बनती दिख रही है। जीवन साथी की मदद से आज आपको लाभ होता दिख रहा है और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, लेकिन आज आप बिना मांगे किसी व्यक्ति को भी कोई सलाह ना दें क्योंकि यदि ऐसा किया, तो वह सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और उसे बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्य में आपको उन्नति मिलेगी, लेकिन आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो आपका वह धन फंस सकता है। आज आप अपने व्यापार में धन बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और कुछ नये मित्र भी मिलेंगे। आज आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप की संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको ननिहाल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थी, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी की ओर से आपको हर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने शेयर बाजार में निवेश करने की सोची है, तो दिल खोल कर करें क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...