KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव हो सकता है। आज आप घर परिवार में किसी सदस्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र से आज कोई शुभ संकेत मिलने से आप का उत्साह बढ़ेगा। परिवार में आज यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बांधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार में भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपके संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। मनवांछित फल की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यापारिक परिस्थितियों में आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आपने आज किसी बिजनेस को शुरू किया है, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। संतान के लिए यदि किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आप अपने मन की कुछ बातें अपने पिताजी से शेयर करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे जोश और उत्साह से करेंगे, इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाइयों की सलाह आज आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। व्यापार संबंधित किसी समस्या को आज आप अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं। यदि आज आपके मन में कुछ नए आइडिया आए, तो उन्हें गुप्त रखें। किसी को बताने से उनके पूरे होने में परेशानी आ सकती है। सायंकाल का समय आज आपको आपके किसी प्रियजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको पारिवारिक वातावरण के कारण अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी से आर्थिक लेनदेन की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह फिर से उठा सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज संतान के किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए एकाग्रता से जुड़ना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकती है। व्यापार अथवा व्यवसाय से संबंधित अनुभव प्राप्त होने के कारण लोगों को भी मिल सकेगे। किसी बड़े अधिकारी की मदद से प्राप्त होगा। आज आपको अपने भविष्य के बचत की योजनाओं पर ध्यान देना होगा और अपने अनावश्यक व्यापार नियंत्रण करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए जो समस्याए थी, वह आज समाप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि के नये स्त्रोत बनेगे। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपकी कोई लंबे समय से लटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थी। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इसलिए आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। विद्यार्थियों को आज अपने गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति विवाद कानूनी है, तो उसमें आज स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं और आपको विजय प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी धाक जामेगी व एक के बाद एक आप की चलती हुई समस्याएं समाप्त होंगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसे वह स्वीकार कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और वह सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन को स्थाई रिश्ते में बदलने के आपके प्रयास सफल होंगे। परिवार वाले आज आप के रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं। संतान के पढ़ाई की आज आपको चिंता सता सकती है, जिसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति में विस्तार होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी शत्रु के कारण धन की हानि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। मित्रों से बातचीत करने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपका तनाव थोड़ा कम होगा। परिवार में यदि किसी के साथ रिश्तो में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने माता-पिता से सलाह लेनी होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने घर के निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे आपका व्यय बढ़ सकता है, लेकिन व्यापार में अच्छे लाभ के कारण आप इसे पूरा कराने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी आप अपनी चलती हुई योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे।




मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

