Horoscope 19 August 2021:छह राशि वालों के सपने होंगे साकार, धन लाभ के बनेंगे योग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपने व्यवहार मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी समाज छवि बनेगी, जिसके कारण आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि आज कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी के नियंत्रण को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह  लंबा चल सकता है और इसमें आपको तनाव मिल सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वदद्धि होती रही है। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है। आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई स्वास्थ्य समस्या हो होती सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्म सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज नौकरी मे आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे, तो वह सायंकाल तक पूरा हो जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद के कारण भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी आज गिरावट आ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपने  किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...