spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 18 October 2021:पांच राशि वालों को मिलेगा अच्छा मौका, हासिल होगी बड़ी सफलता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। आज सायंकाल तक आपकी कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आप समाज में शुभ व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर बाद आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर भी लगेगा, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्य को करने में लगाएंगे। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के सपोर्ट की आवश्यकता होगी,जिसके कारण आप परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने अधूरे व लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। रात्रि के समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। जीवन साथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा व लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों की प्रगति में आज उनके शत्रु बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके भाई से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संयम व सावधानी बरतने का होगा। आज यदि आपके आस पड़ोस में किसी से टकराव की नौबत आये, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको अपने दैनिक खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह बढ़कर आप के धन कोष को खाली कर सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवसाय का भी कोई काम बिगड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

 Horoscope 
 Horoscope 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। आज आपका यदि किसी से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज परिवार के लोग आपके किसी खास काम मे मदद भी करेंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

 Horoscope 
 Horoscope 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको सावधानी बरतने का होगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको अपने बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति से भी सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसला लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आप रोजमर्रा के किसी काम में हाथ आजमायेगे, तो उसमें भी आपको लाभ होगा।

 Horoscope 
 Horoscope 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने किसी  व्यापार को करने का मन बनाया है,तो आज आप उसमे भी सफल होगे, लेकिन आपको आज अपनी किसी भी काम को भाग्य के भरोसे ही नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, क्योंकि आपको  आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़ेगा। आज आपको अपनी पुत्र व पुत्री के खर्चे से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको हर मामले में सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज आपको आपका कुछ लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है।

 Horoscope 
 Horoscope 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोगों को यदि जोखिम उठाने का मौका मिले, तो दिल खोल कर उठाएं, क्योंकि भविष्य में उनको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं,  जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आपको किसी परेशान व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको अपने घर परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आये, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...