spot_img
Tuesday, December 5, 2023
19.1 C
Ranchi
24 C
Patna
18 C
Lucknow
spot_img
December 5, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 15 October 2021:पांच राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता, पूरे होंगे कार्य

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने मे सफल रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह उनसे प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद की से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपका यश व कीर्ति चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक खर्चों को लेकर आज आप थोड़ा तनाव ले सकते हैं, लेकिन आपको उन खर्चों पर लगाम लगाने की ओर ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ आज आप कुछ समय किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यक्ति करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करेंगे, तो किसी के कहने में आकर ना करें व अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से ही निर्णय ले। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आप संतान के  विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है,तो आज वह भाइयों के सलाह मशवरे से समाप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नए संबंध स्थापित होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर प्रसन्न होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी आज आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके हाथ कई काम एक साथ लग सकते हैं, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से काम करने होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी और वह आपकी मदद अवश्य करेंगे, जिसके कारण सायंकाल तक आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी बढे़गा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर धन लाभ कमाएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको आपके परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।

Horoscope
Horoscope

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी व्यक्ति से घर, व्यापार अथवा किसी परिजन से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका यह धन फंस सकता है। आज आपके कुछ नए शत्रु आपकी तरक्की देखकर जलेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज आपको कहीं निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि वह भविष्य में आपको लाभ के चक्कर में हानि दे सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाइयों से पारिवारिक बिजनेस के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देंगे, जिनमें आपको कुछ कार्यों की वजह से नुकसान भी हो सकता है। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज आपको उससे भी मुक्ति मिल सकती है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी हर चाल पर नजर रखनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसे बातचीत से समाप्त करना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं।

 

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img