spot_img
Saturday, December 9, 2023
18.1 C
Ranchi
23 C
Patna
19 C
Lucknow
spot_img
December 9, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 11 October 2021:पांच राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शुभ, होगा कोई बड़ा फायदा

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभे अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके  वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप सुबह से ही अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आज आप अपने किसी जरूरी काम को भी पूरा नहीं करेंगे, जिसके कारण आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश होगा। आज आपको अपने स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा, वही स्वाभाव आपका आपको लोगों के सामने सम्मान दिलवाएगा। आज आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय की अधिकांश की योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि राजनीति की दिशा में उनको कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो उनके व्यवसाय की तरक्की की दिशा में गति करेंगे। आप अध्यात्म व साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होंगे, लेकिन बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे,तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओ की वस्तुओं की खरीदारी  भी करेंगे।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि कहीं निवेश करेंगे, आज आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा।आज आपको मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

Horoscope
Horoscope

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा,नही तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आपके आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी बात हो, तो उसमें पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगाएगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से संबंधित  किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

Horoscope
Horoscope

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप अपने किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी,लेकिन आपको आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे, लेकिन आज नौकरी से जुड़े जातकों का उनके कार्यकाल में स्वागत होगा और जिसके कारण उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वृद्ध जनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके लिए सरदर्द बने रहेंगे। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे।

 

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img