spot_img
spot_img

Horoscope 11 July 2021 : पांच राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

 Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय कार्य में देरी होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी,उनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपने परिजनों और प्रियजनों का भी सहयोग मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय बताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

 Horoscope
Horoscope

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप मे फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, ऐसा हो तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अधूरा काम आपके भाइयों के सहयोग से पूरा होगा और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आपने इस पर रोक नहीं लगाई तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आज आप अपना धन कहीं भी निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़े लाभ देगा। सायंकाल का समय आप अपने सगे संबंधियों व मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। यदि आपका धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपका व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।



 Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज वापस मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको नौकरी मे भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार में यदि कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज आपके चेहरे पर मुस्कराहट ला सकती है क्योंकि आप लंबे समय से अपने दोस्त से मिलने का मन बना रहे थे। यदि आपका कोई धन संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

 Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आज आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था,तो उसके कष्ट में अधिकता हो सकती है, इसके लिए आपको भागदौड करनी पड़ सकती है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग अच्छे होंगे।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यापार में बड़ी मात्रा में अचानक धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।  आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी परेशान करेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करने से आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। व्यापार में यदि स्थान परिवर्तन करेंगे, तो दिन उत्तम रहेगा। आज आपके परिवार के कुछ सदस्य आपकी कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यवसाय में नौकरी में शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण तनाव थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब  रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। व्यापार में आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी बनती हुई योजनाओं को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरी में आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको उनके ऊपर नजर बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको व्यवसाय से निरंतर लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय यदि आपके आसपास में कोई विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानून नहीं हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्प्रतम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य स्वीकार कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आर्थिक लाभ की संभावना दिखा रहा है, जिसके कारण आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के विक्रय का सोच रहे थे, उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो वह भी आज आप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके कुछ नए शत्रु भी बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें उन पर ध्यान ना दे और आगे बढ़कर अपने काम पर ध्यान दें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...