Horoscope 10 July 2021 :4 राशिवालों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें अपना भाग्यफल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल करेंगे, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद आप खुशी से खिल उठेंगे व अपने कुछ मित्रों व अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके मन में सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। आपका मन योजना में लगेगा और आप अपने व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को चलाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें, नहीं तो आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। कार्यालय में भी आज आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार में आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज अपने व्यापार के लिए आपके मन में जो भी आईडिया आए उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो आपके व्यापार की प्रगति पर रोक लग सकती है। आज आप अपने किसी सहयोगी को अपने मन की बात ना बताए, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। ऑफिस में आज आपके अधिकारी आपको कुछ अधिक कार्यभार सौंप सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस बाजी हो सकती है, इसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

Horoscope
Horoscope

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने सब फीके पड़ जाएगे और जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योकि उसे वापस दे पाना मुश्किल होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, तभी आपके काम बन सकते हैं, नहीं तो अपने बनते हुए कामों को बिगाड़ देंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आज आस पड़ोस में किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आज किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर से लाभदायक रहेगा। आज आप जब भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त सकता है, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व अपने लिए भी नए कपड़े, मोबाइल अभी खरीद सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को किसी बिजनेस पार्टी में लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Horoscope
Horoscope

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आज आप अपनी नौकरी व व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए परिवार के सदस्य आसानी से मान जाएंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष सावधानी रखने का होगा। आज आपको अपने व्यापार में नए लाभ मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हे देखना होगा और पहचानना होगा। यदि आप नहीं पहचाना तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। बिजनेस के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको बड़ा लाभ दे सकता है। आज आपके परिवार में यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। शायद कल का समय आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज कई प्रकार के काम हाथ में आने से आप की एकाग्रता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मे जीवनसाथी से आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको कुछ तनाव भी होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जो भी नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता  प्राप्त होगी। आज आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाते हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आप अपने घर परिवार की परेशानियों को आज अच्छे व्यवहार से सब कुछ सही करने में सफल रहेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...